नर्मदा पुल जलमग्न, कई क्षेत्रों से संपर्क बाधित

डिंडौरी: जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच नर्मदा नदी ने रविवार सुबह रौद्र रूप धारण कर लिया। लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के समीप नर्मदा पुल पूरी तरह जलमग्न हो गया। पुल पर पानी आने के बाद देवरा ग्राम पंचायत, साकेतनगर और हंसनगर सहित नर्मदा पार के क्षेत्रों का जिला मुख्यालय से संपर्क बाधित हो गया है।
सुबह से ही नर्मदा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। हालात को देखते हुए प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर था। नगर पंचायत की ओर से लगातार एनाउंसमेंट कर लोगों को नदी और जलमग्न क्षेत्रों से दूर रहने तथा अनावश्यक आवाजाही नहीं करने की अपील की गई।

नर्मदा तट और संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासनिक अमला भी पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है।
जोगीटिकरिया पुल भी डूबा जबलपुर हाईवे बाधित बाढ़ का असर केवल जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रहा। डिंडौरी-जबलपुर हाईवे पर जोगीटिकरिया का पुल भी पानी में डूब गया, जिसके चलते हाईवे पर आवागमन प्रभावित हो गया है। नदी का पानी पुल के ऊपर से बहने के कारण प्रशासन द्वारा सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लोगों को इस मार्ग पर जाने से रोकने की कवायद की जा रही है।

Next Post

कीटनाशक पीने से पहले महिला ने बनाया वीडियो, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप; चार पर केस

Sun Aug 9 , 2026
टीकमगढ़: दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बछोड़ा गांव में एक महिला द्वारा कीटनाशक दवा का सेवन करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। महिला का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार महिला ने 6 अगस्त की शाम कीटनाशक दवा का सेवन […]

You May Like