
सिंगरौली। बैढ़न जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिनगी टोला निवासी रामदास बैगा पिता शिवप्रसाद बैगा ने कलेक्टर के जनसुनवाई में बताया कि घर के सामने बिजली का पोल पिछले कई दिनों से टूट कर घर के सामने झुका हुआ है, किसी भी दिन घर पर गिर सकता है। बिजली पोल को बदले जाने की मांग की है।
