वर्षों बाद भारी बारिश के बावजूद दिल्ली में जलभराव की समस्या नहीं: मल्होत्रा

नयी दिल्ली 09 जुलाई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने गुरुवार को कहा कि वर्षों बाद राजधानी वासियों ने विगत तीन दिन में मानसून की पहली बरसात का स्वागत किया क्योंकि पहली बरसात जहां गर्मी से राहत लेकर आयी, वहीं जल जमाव की समस्या नहीं रही।

श्री मल्होत्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पिछले दस वर्ष के बुरे अनुभवों की श्रृंखला को तोड़ते हुए दिल्ली वालों ने इस बार मानसून की पहली बरसात का पूरा आनंद लिया, क्योंकि घंटो चली बरसात के बावजूद भी कहीं से भी जल जमाव के कारण सामान्य कामकाज अथवा जनजीवन पर ठप होने की खबरें नहीं आयी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली जलबोर्ड, लोकनिर्माण विभाग और दिल्ली नगर निगम ने संयुक्त रूप से कार्य किया जिसके कारण दिल्ली का जल निकासी प्रणाली भारी बरसात झेलने को तैयार था और वर्षों बाद दिल्ली वाले मानसून की पहली बरसात का आनंद ले पाये। उन्होंने कहा, “हम दिल्ली वालों का अनुभव रहा था कि पहली दो बड़ी बरसात राजधानी को जलमग्न कर देती थीं और सरकारें बहाना बनाती थीं कि यह बरसात की शुरुआत है और आगे स्थिती सुधर जायेगी। दिल्ली वालों के लिए मानसून कष्टकारी रहता था।”

श्री मल्होत्रा ने कहा कि श्रीमती गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में विगत डेढ माह में जहां नालों की सफाई की गयी, वहीं 169 जल भराव वाले जगहों और 445 खतरे वाले स्थलों को चिह्नित कर 167 पंप हाउस, 754 मोवेबल पम्प 28 जून से पहले लगा दिये गये।

उन्होंने कहा कि आज सुबह लगभग 100 एम.एम. से अधिक बरसात हुई, रिंग रोड़, अरटिरयल रोड्स के साथ पुलों पर कहीं भी जल जमाव की समस्या उत्पन्न नहीं हुई और जनजीवन सामान्य रहा।

 

 

Next Post

अमित पचौरी का सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन

Thu Jul 9 , 2026
ग्वालियर। मुरैना जिले के ग्राम जोरी के रहने वाले अमित पचौरी का मध्य प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ है। उन्होंने सूबेदार और सब-इन्स्पेक्टर भर्ती परीक्षा के घोषित अंतिम परिणामों में पूरे मध्य प्रदेश में 16वीं रैंक हासिल कर चंबल अंचल का नाम रोशन किया है। […]

You May Like