अमित पचौरी का सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन

ग्वालियर। मुरैना जिले के ग्राम जोरी के रहने वाले अमित पचौरी का मध्य प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ है। उन्होंने सूबेदार और सब-इन्स्पेक्टर भर्ती परीक्षा के घोषित अंतिम परिणामों में पूरे मध्य प्रदेश में 16वीं रैंक हासिल कर चंबल अंचल का नाम रोशन किया है। अमित ने परीक्षा में 547.77 अंक प्राप्त किए हैं। वह मुरैना जिले के ग्राम जोरी के काका परिवार के सदस्य एवं शासकीय शिक्षक बनवारी पचौरी के ज्येष्ठ पुत्र हैं। अमित पचौरी ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों एवं परिवार के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा को दिया है। अमित पचौरी के चयन से उनके परिवार, रिश्तेदारों और पूरे जोरी ग्राम में खुशी का माहौल है, तथा उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।

Next Post

नीमच बस स्टैंड पर लावारिस मिला संदिग्ध डोडाचूरा, पुलिस ने शुरू की जांच; सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

Thu Jul 9 , 2026
नीमच। शहर के प्रमुख बस स्टैंड परिसर में गुरुवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में लावारिस डोडाचूरा मिलने से हडक़ंप मच गया। सार्वजनिक स्थान पर मादक पदार्थ जैसा संदिग्ध पदार्थ मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद बस स्टैंड […]

You May Like