महिला के खाते से उड़ाए 98 हजार 

जबलपुर। गढ़ा निवासी एक महिला के खाते से साइबर ठग ने 98 हजार रुपए उड़ा लिए।

पुलिस ने बताया कि निकिता जैन 42 वर्ष निवासी के.जी.बोस नगर गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके मोबाइल में पैसे निकलने के मैसेज आये, उसने मोबाइल पर आये मैसेज चैक किये तीन बार में क्रमशः 90 हजार, 5 हजार एवं 3 हजार रूपये कुल 98 हजार रूपये उसके सेंट्रल बैंक इंडिया शाखा गढ़ा के खाता से निकाले गये, उसने बैंक जाकर पता किया उसे बैंक से जानकारी मिली किे उसके खाता से किसी अज्ञात व्यक्ति के खाता में फर्जी तरीके से पैसे निकाले गये है उसने ससुर को हार्ट के डाक्टर को दिखाने के लिये गूगल सर्च किया था सर्च में आये 2 नम्बरों पर बात हुयी थी उन्होंने आनलाईन अपाइंटमेंट फार्म भरने के लिये उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप में एक लिंक भेजी थी उसने लिंक ओपन की और उनके द्वारा 5 रूपये सेंड करने के लिये कहा था लेकिन उसने पैसे सेंड नहीं किये थे, लगता है इसी लिंक के द्वारा उसके साथ फर्जीवाड़ा हुआ है उसने अपना मोबाइल फार्मेट कर दिया जिस कारण उसके मोबाइल में लिंक नहीं है।

Next Post

ड्राइवर से मारपीट चावल की कट्टियां ले गए बदमाश 

Tue Jan 13 , 2026
जबलपुर। कटनी से चावल की 120 कट्टी लेकर मण्डला जा रहे पिकअप ड्राइवर से मारपीट कर बदमाश पिकअप में लोड चावल की कट्टियां चुराकर ले गए। पुलिस ने बताया कि राघवेन्द्र धर्वे 35 वर्ष भखरी दिनारी खमरिया सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ड्राईवरी करता है सिहोरा निवासी संतोष […]

You May Like