इंदौर: शहर के प्रमुख बाजारों में से एक सराफा बाजार की सुरक्षा और गरिमा बनाए रखने की मांग को लेकर चांदी सोना व्यापारी एवं दलाल एसोसिएशन आज मौन प्रदर्शन किया. सभी व्यापारी बड़ा सराफा कार्नर से पैदल मार्च कर थाने पहुंचे और ज्ञापन सौंपा.आज सराफा व्यापारियों ने बाजार से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर मौन प्रदर्शन किया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि सराफा बाजार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्राहकों, विशेषकर महिला ग्राहकों का आवागमन रहता है.
ऐसे में बाजार की सुरक्षा, अनुशासन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है. हाल के समय में कुछ असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से बाजार की छवि प्रभावित हो रही है, जिसे लेकर व्यापारी चिंतित है. इंदौर चांदी सोना व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष हुकम जी सोनी, मंत्री बसंत सोनी, उपाध्यक्ष सुशील गुप्ता तथा दलाल एसोसिएशन अध्यक्ष हंसराज बूब ने बताया कि मौन प्रदर्शन किसी प्रकार का विरोध नहीं, बल्कि प्रशासन के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित करने और सामाजिक सहभागिता का प्रतीक है.
समस्या का समाधान निकालना उद्देश्य
पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी वर्ग सदैव कानून व्यवस्था के साथ खड़ा रहा है. मौन रैली का उद्देश्य प्रशासन का ध्यान बाजार की समस्याओं का बैठकर समाधान निकालना है. मौन रैली में बड़ी संख्या में व्यापारी एवं दलाल बंधु उपस्थित थे.
