भोपाल। बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की हत्या के बाद इलाके में आक्रोश है। 15 अक्टूबर की शाम घर से कबाड़ बीनने निकली बच्ची का अगले दिन कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे एक खंडहर में शव मिला। शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यौन हिंसा और गला घोंटने की बात सामने आई। मामले में आरोपी मोबिन को गिरफ्तार किया गया है। घटना से जुड़े CCTV फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें कथित आरोपी बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखाई देता है।
बच्ची की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने बैरागढ़ थाने का घेराव कर आरोपी को कठोरतम सजा देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भोपाल-सीहोर रोड पर जाम लगा और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। वहीं, परिजनों ने बच्ची के लापता होने की शिकायत के बाद पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। परिवार ने कथित लापरवाही की जांच और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग भी की है।
इस एक्सप्लेनर वीडियो में जानिए बच्ची के लापता होने से लेकर शव मिलने तक की पूरी टाइमलाइन, CCTV फुटेज में क्या सामने आया, परिजनों ने पुलिस पर क्या आरोप लगाए और मामले में पुलिस का क्या पक्ष है।