एनटीपीसी की ऊंची चिमनियों का सर्वे

सिंगरौली। सिंगरौली हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने की दिशा में ओएलएस (ऑब्स्टेकल लिमिटेशन सरफेस) सर्वे का कार्य जारी है। दिल्ली से पहुंची चार सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ने शुक्रवार को पहले दिन हवाई पट्टी के अंदर निरीक्षण एवं सर्वे किया था। आज शनिवार को सर्वे के दूसरे दिन टीम ने हवाई पट्टी सिंगरौलिया के चारों ओर स्थित क्षेत्र का विस्तृत सर्वे किया।

सर्वे के दौरान हवाई पट्टी के आसपास मौजूद संभावित ऊंचे अवरोधों और महत्वपूर्ण प्वाइंट्स को चिन्हित किया गया। इसके बाद टीम ने एनटीपीसी विंध्यनगर परिसर में स्थापित ऊंची चिमनियों का भी सर्वे किया। साथ ही एनसीएल के टॉप प्वाइंट्स की ऊंचाई एवं स्थिति का परीक्षण किया गया। हवाई पट्टी के सराउंडिंग एरिया में मौजूद सभी ऐसे ऊंचे स्थानों को सर्वे में शामिल किया जा रहा है, जो सुरक्षित हवाई संचालन के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। हवाई यातायात के लिए सुरक्षित उड़ान सुनिश्चित करने में ओएलएस सर्वे की अहम भूमिका है। सर्वे के माध्यम से यह निर्धारित किया जाएगा कि प्रस्तावित हवाई अड्डे के आसपास कोई ऐसी संरचना या ऊंचाई तो नहीं है, जिससे विमानों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो सकती है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर हवाई पट्टी के उन्नयन संबंधी आवश्यक बिंदुओं की जांच की जाएगी। इस दौरान दिल्ली से आई चार सदस्यीय टीम के साथ लोक निर्माण विभाग की कार्यपालन यंत्री तेजश्विनी शुक्ला एवं सहायक यंत्री संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे। टीम 9 सितंबर तक हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में उन्नयन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं का परीक्षण करेगी। प्रशासन का प्रयास है कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिंगरौलीवासियों को जल्द हवाई सुविधा उपलब्ध हो सके।

Next Post

पांच राज्यों में 17 नकबजनी करने वाली अंतर्राज्यीय बागरिया गैंग का पर्दाफाश

Sat Sep 5 , 2026
मंदसौर। मंदसौर पुलिस ने अंतर्राज्यीय बागरिया गैंग का पर्दाफाश करते हुए चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गैंग ने मध्यप्रदेश सहित पांच राज्यों के विभिन्न शहरों में 17 अलग-अलग स्थानों पर नकबजनी और चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार […]

You May Like