शराब माफिया का पुलिस पर हमला, पथराव में थाना प्रभारी जख्मी

इंदौर: सांवेर थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरोल में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर हमले की घटना सामने आई है। घेराबंदी के दौरान कुख्यात शराब तस्करऔर उसके साथियों ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया। इस अचानक हुए हमले में सांवेर टीआई घायल हो गए हैं।

बताते है कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिमरोल में अवैध शराब के बड़े जखीरे पर दबिश दी गई थी। जैसे ही टीम ने घेरा डाला, अंधेरे का लाभ उठाते हुए आरोपियों ने पथराव शुरू कर दिया इस हमले में टीआई गिरजाशंकर महोबिया घायल हो गए।पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब जब्त की है।

फरार आरोपी तूफान सिंह और उसके 7-8 साथियों के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा और आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Next Post

फल लेने रुके व्यक्ति का बैग ले उड़ा बदमाश, दस्तावेज और नकदी चोरी

Tue Mar 17 , 2026
इंदौर: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर स्थित सेठी गेट के पास एक व्यक्ति की कार से अज्ञात बदमाश ने बैग पार कर दिया। बैग में महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ नकदी भी रखी हुई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज […]

You May Like