दमोह:जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के समीप ग्राम बालाकोट में पुरानी रंजिश के चलते गोली चल जाने पर एक गुड्डू नाम के व्यक्ति की मौत हो जाने की घटना सामने आई है.
यह घटना रात की बताई जा रही है, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सीएसपी एच. आर. पांडे,चौकी प्रभारी जबलपुर नाका प्रशीता कुर्मी सहित पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. शव को सुरक्षित जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया गया है, सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई की जाएगी. इस घटना में किस बंदूक से गोली मारी है और क्यों मारी है.इसकी जांच पड़ताल जमीनी स्तर से कर रही है.
