कार ट्रक से टकरायी, दो बच्चों सहित तीन की मौत

नरसिंहपुर, 28 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में आज एक कार टायर फट जाने से अनियंत्रित होकर ढाबा के पास खडे एक ट्रक से टकरा गयी, जिससे कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, एक घायल हो गया, जिसे तत्काल सरकारी अस्पताल करेली पहुंचाया गया।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार दोपहर को सुआतला थाना के धोलपुर गांव निवासी परिवार के सदस्य कार से बरमान की ओर आ रहे थे। तभी कार का टायर फट गया और कार बरमान राजमार्ग स्थित एक ढाबा के पास खडे ट्रक में टकरा गयी। दुर्घटना में दो बच्चे पांच वर्षीय प्रशांत और बारह वर्षीय लड़की मान सिंह ठाकुर तथा वाहन चालक की मौके पर मौत हो गयी। वहीं, एक अन्य घायल हो गया है, जिसको एम्बुलेंस से करेली अस्पताल पहुंचाया गया है।

 

Next Post

देश और प्रदेश की भाजपा सरकार हर गरीब का जीवन बदलने का काम कर रही है-शिवप्रकाश

Fri Feb 28 , 2025
इंदौर, 28 फरवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने आज कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी वर्ष पर होने जा रहे कार्यक्रम को मंडल स्तर तक पूर्ण निष्ठा के साथ आयोजित कर सभी को अटलजी के विचारों को […]

You May Like