2 किलो गांजा किलोके साथ युवक गिरफ्तार


इंदौर. चंदननगर पुलिस ने धार रोड स्थित जिला अस्पताल के सामने कार्रवाई कर एक युवक को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से 2.044 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है.
11 सितंबर की रात करीब 10.45 बजे कार्रवाई की गई. आरोपी की पहचान शुभम रसीले उम्र 28 साल, निवासी रूस्तम का बगीचा, इंदौर के रूप में हुई है. उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि मामले में मादक पदार्थ के स्रोत और सप्लाई से जुड़े लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

.....

Next Post

खाते का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी, चार पर केस

Sat Sep 12 , 2026
इंदौर. हीरानगर थाना क्षेत्र में बैंक खाते का कथित रूप से दुरुपयोग कर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है. सूरज नगर निवासी फरियादी के खाते का आरोपियों ने आपसी साजिश के तहत दुरुपयोग किया. […]

You May Like

मनोरंजन