
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल भी उपस्थित रहे।
मुलाकात के दौरान संगठनात्मक विषयों, प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मध्यप्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया।
बैठक को शिष्टाचार भेंट बताया गया, जिसमें संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय पर भी विचार-विमर्श हुआ। भाजपा नेतृत्व की यह मुलाकात आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
