राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर धरना, शिक्षा मंत्री व गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग

कटनी: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दिल्ली के बिरला मंदिर मार्ग थाना में रखे जाने तथा छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार जवाबदेह बने। साथ ही गृहमंत्री अमित शाह पर छात्रों के साथ कथित बर्बरता का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की भी मांग की गई।

धरना-प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष अमित शुक्ला के निर्देशन, जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एवं ग्रामीण अध्यक्ष सौरव सिंह के मार्गदर्शन तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव, जितेंद्र गुप्ता, अजय जैसवानी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल, कमल पांडे, संजय गुप्ता, गुड्डू द्विवेदी, जॉर्ज डेविड, रानू कुशवाहा, नारायण निषाद, गोलू गुप्ता, अजय खटीक, सलाउद्दीन, राहुल यादव, अंशु गुप्ता, अभिषेक प्यासी, संदीप हाड़ा, राघवेंद्र सिंह, सुनील श्रीवास, अभय खरे, हरीश यादव, शुभम मिश्रा, सचिन गर्ग, विपिन दुबे, रमेश अहिरवार, दिलदार खान, इमरान खान, बृजेश मोर, शुभम सोनकर, अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

गवाही न देने बनाया दबाव, दुष्कर्म पीड़िता, मां को धमकाया

Wed Jul 22 , 2026
जबलपुर: अधारताल में एक रेपिस्ट ने गवाही न देने का दबाव बनाते हुए दुष्कर्म पीड़िता और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक एक युवती प्राइवेट जॉब करती है। सूरज पेशवानी निवासी धनी की कुटिया काली मंदिर […]

You May Like