जबलपुर: अधारताल में एक रेपिस्ट ने गवाही न देने का दबाव बनाते हुए दुष्कर्म पीड़िता और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक एक युवती प्राइवेट जॉब करती है। सूरज पेशवानी निवासी धनी की कुटिया काली मंदिर के पास ने शादी का झांसा देकर उसके दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।
पुलिस ने धारा 69, 308(2), 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया था। प्रकरण में उसकी गवाही न्यायालय में चल रही है। बीती रात आठ बजे सूरज पेशवानी उसके घर के गेट के सामने आकर हंगामा किया और उसकी मां को गवाही देने से मना करने लगा। उसने विरोध किया तो सूरज ने उसे एवं उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके मोबाईल नंबर में कई नंबरों से फोन कर परेशान कर रहा है।
