सशस्त्र सेना झंडा दिवस सहयोग के क्षेत्र में प्रदेश में टॉप 10 जिलों में मैहर

मैहर:मैहर जिले की उपलब्धियों की कड़ी में एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि जुड़ी है। कलेक्टर मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के निर्देशन में जिले ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के उपलक्ष्य में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के प्रति जागरूकता एवं सैनिक कल्याण के लिए आर्थिक सहयोग के क्षेत्र में प्रदेश में टॉप 10 जिलों में मैहर जिले ने लगातार दूसरी बार स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा कलेक्टर मैहर को ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।जिले की इस उपलब्धि से प्रशासनिक अमले एवं जिलेवासियों में हर्ष और गौरव का वातावरण है।
गत दिवस राजभवन, मध्यप्रदेश में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा मैहर जिले की कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के लिए प्रदान की गई ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र सतना जिले के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल मुनीन्द्र त्रिपाठी को सौंपे गए थे।
12 अगस्त,बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार, मैहर में कर्नल मुनीन्द्र त्रिपाठी (सेवानिवृत्त), जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, सतना द्वारा उक्त ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी को औपचारिक रूप से सौंपे गए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम दिव्या पटेल, एसपी मिश्रा, महिला बाल विकास अधिकारी राजेंद्र बांगरे, सीएसपी महेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री आशिमा पटेल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

Next Post

पोर्टफोलियो बंटवारे से सस्पेंस खत्म, शिवकुमार के नेतृत्व की परीक्षा शुरू

Thu Aug 13 , 2026
बेंगलुरु, (वार्ता) कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने बुधवार को लंबे इंतजार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामलिंगा रेड्डी को वन एवं पर्यावरण तथा के. एच. मुनियप्पा को समाज कल्याण विभाग दिया गया है, जबकि श्री शिवकुमार ने वित्त समेत कई […]

You May Like