इटारसी के विकास का रोडमैप: 3000 पीएम आवास का लक्ष्य, सीवरेज और स्वच्छता पर 72 करोड़ होंगे खर्च

इटारसी। नगरपालिका परिषद ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 20 26-27 के लिए अपना वार्षिक बजट पेश किया । अध्यक्ष पंकज चौरे के नेतृत्व में तैयार इस बजट में शहर के अधोसंरचनात्मक विकास और स्वच्छता पर सबसे अधिक फोकस किया गया है। परिषद ने इस बार 3 अरब 3 करोड़ 43 लाख 3 हजार 442 रुपये की अनुमानित आय का लक्ष्य रखा है। वहीं, विकास कार्यों और स्थापना पर 3 अरब 3 करोड़ 42 लाख 12 हजार 959 रुपये खर्च किए जाएंगे। यह बजट 90,483 रुपये की शुद्ध बचत वाला लाभ का बजट है। बजट बैठक में सीएमओ रितु मेहरा, समस्त सभापति, पार्षद, नव मनोनित एल्डरमैन व अधिकारीगण मौजूद थे।

बजट के खास पहलू

1. सीवरेज और स्वच्छता पर 72 करोड़: शहर को गंदगी से मुक्त करने के लिए एस.बी.एम. 2.0 के तहत लिक्विड वेस्ट और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 72 करोड़ रुपये का भारी-भरकम प्रावधान है।

2. पीएम आवास, अमृत और द्वारिका नगरी प्रोजेक्ट: अमृत 2.0, द्वारिका नगरी, गीताभवन और पीएम आवास योजना को विकास के नए आयाम के रूप में शामिल किया गया है। तीन हजार पीएम आवास देने का वादा किया गया है।

3. वार्डों का कायाकल्प: सभी वार्डों में सड़क, नाली, पार्क और स्ट्रीट लाइट के लिए पर्याप्त राशि तय की गई है। डामरीकरण और कायाकल्प के लिए 2.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

4.वैज्ञानिक कचरा निष्पादन: जिलवानी में वैज्ञानिक लैंडफिल साइट का काम अंतिम चरणों में है, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था आधुनिक होगी।

5.शिक्षा और स्वास्थ्य: शालाओं के उन्नयन के लिए 49.50 लाख का प्रावधान है।।

आय-व्यय का पूरा गणित:

यहाँ से आएगा पैसा नगर पालिका के पास पैसा

*सरकारी अनुदान (चुंगी/वित्त आयोग): करीब 18.45 करोड़ रुपये। संपत्ति एवं जल कर: 10 करोड़ रुपये से अधिक। दुकान/भवन नीलामी: परिषद को संपत्तियों की नीलामी से 18 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। विशेष निधि (मुख्यमंत्री अधोसंरचना): विभिन्न विकास कार्यों हेतु करोड़ों का अनुदान प्रस्तावित है।

यहाँ होगा खर्च

*स्थापना और वेतन: अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन और भत्तों पर 10.09 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

शहर की बिजली: स्ट्रीट लाइट और बिजली बिलों के भुगतान हेतु 6.48 करोड़ रुपये का प्रावधान है ।

*पार्किंग और बस स्टैंड: आधुनिक पार्किंग के लिए 7.20 करोड़ और नए बस स्टैंड के लिए 90 लाख रुपये सुरक्षित हैं।

*महिला पार्क:* शहर में पिंक जोन (महिला पार्क) के लिए 18 लाख रुपये की राशि तय की गई है।

इनका कहना है

अध्यक्ष पंकज चौरे ने इसे शहर के सर्वांगीण विकास का रोडमैप बताते हुए कहा कि लक्ष्य इटारसी को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और विकसित बनाना है। बजट में ₹90,483 की अनुमानित बचत भी रखी गई है।

नगरपालिका सीएमओ रितु मेहरा ने कहा कि बजट में शहर के विकास के लिए बहुत से प्रावधान किए हैं। महिलाओं और युवाओं के लिए बजट में फोकस किया गया है

Next Post

जल संकट की आशंका पर सीधी जिला जल अभावग्रस्त घोषित

Mon Apr 6 , 2026
सीधी । जिले की प्रमुख नदियों, नालों एवं स्टापडैम के जल प्रवाह में लगातार कमी को देखते हुए संभावित पेयजल संकट की स्थिति से निपटने के लिए कलेक्टर विकास मिश्रा ने संपूर्ण सीधी जिले को जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है। यह निर्णय पशुओं सहित आमजन को पेयजल की सतत […]

You May Like