तहसीलदार ने किसानों पर बरसाए फूल

टीकमगढ़। बल्देवगढ़ में खाद के लिए कतार में खड़े किसानों को थप्पड़ मारने के बाद तहसीलदार डॉ. अनिल गुप्ता ने उन पर फूल बरसाए। यह घटना तब सामने आई जब किसानों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद कलेक्टर ने तहसीलदार को फटकार लगाई।

दरअसल, एक दिन पहले तहसीलदार डॉ. अनिल गुप्ता ने खाद के लिए लाइन में लगे कुछ किसानों को थप्पड़ मारा था और तीन चार किसानों को कतार से बाहर कर दिया था। किसान पिछले कई दिनों से खाद के लिए भटक रहे थे।

फूल बरसाने के दौरान एक किसान ने तहसीलदार से कहा कि खाद के अभाव में उनकी फसल खराब हो रही है, ऐसे में फूल बरसाने से क्या होगा। किसानों का आरोप है कि मंगल भवन में काफी देर तक लाइन में लगने के बाद जब उनका नंबर आया तो तहसीलदार ने उन्हें हटाकर पीछे कर दिया था।

Next Post

बमनीघाट गांव में दर्दनाक हादसा डेढ़ माह का मासूम खौलती कढ़ाई में गिरा

Sun Dec 14 , 2025
छतरपुर। बड़ामलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बमनीघाट गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में खेलते समय डेढ़ वर्षीय मासूम आग के चूल्हे पर रखी खौलती कढ़ाई में गिर गया, जिससे वह करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गया। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज छतरपुर जिला […]

You May Like