हाजीपुर, (वार्ता) पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने सोमवार कोदेश के विभिन्न शहरों से आने वाले एवं त्योहार के बाद वापस जाने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।
महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने आज यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पितृपक्ष मेला एवं आगामी त्योहारों के अवसर पर पूर्व मध्य रेल द्वारा यात्रियों की सहुलियत के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों का विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
महाप्रबंधक ने कहा कि प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों के ठहरने के लिये होल्डिंग एरिया का निर्माण किया जाएगा जहां पीने की पानी की व्यवस्था, ट्रेनों की एनाउनसमेंट की व्यवस्था, मेडिकल बूथ सहित अन्य यात्री सुविधाएं उपलब्ध होंगे । उन्होंने कहा कि स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिये एक वार रूम बनाया जाएगा जहां से स्टेशनों की निगरानी की जा सकेगी । साथ ही स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल की अतिरिक्त टुकड़ियां लगायी जाएगी। प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज एवं सर्कुलेटिंग एरिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ।
महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने कहा कि यात्री सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए निरंतर चौकसी बरती जाएगी । अधिक भीड़ वाली लंबी दूरी की ट्रेनों की सामान्य बोगियों में यात्रियों को कतारबद्ध तरीके से चढ़ाने की व्यवस्था के लिये रेलवे सुरक्षा बल एवं वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों तैनाती की जाएगी।
