उर्वरक को लेकर कांग्रेस ने कृषि मंत्री का रास्ता रोका

सतना: जिले में खाद की  कमी को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का रास्ता रोकने का प्रयास किया वहीं कुंदहरी में काफिले को काले झण्डे दिखाने की रणनीति ऐन वक्त में कार्यक्रम संशोधित हो जाने से असफल हो गया.प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान गुरुवार को सतना पहुंचे.

उनके आगवन के पूर्व जारी कार्यक्रम के आधार पर कांग्रेस ने जिले में व्याप्त खाद के संकट को लेकर घेरने की रणनीति बनाई. कांग्रेस के घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष डा. रश्मि सिंह के नेतृत्व में कुुंदहरी के पास कृषि मंत्री का विरोध किया जाना था. हालांकि पुलिस ने डा. सिंह को प्रदर्शन से पूर्व ही बिहटा में अपनी निगरानी में ले लिया था. इसके बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण रामपथगमन मार्ग पर कुदहरी के पास कृषि मंत्री के काफिले का इंतजार कर रहे थे.

हलांकि ऐन वक्त में श्री चौहान के कार्यक्रम में संशोधन हो जाने से उनके आवागमन के लिए उस मार्ग का उपयोग नहीं  किया गया. कृषि मंत्री सतना से अमरपाटन मार्ग से मैहर पहुंचे. इसके पूर्व कांग्रेस के विधायक ग्रामीण अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा ने दोपहर में ही श्री चौहान के काफिले को रामपुर से लौटते वक्त स्वशासी महाविद्यालय के कार्यक्रम के पूर्व ट्रांसपोर्ट नगर के सामने अचानक रोक लिया.

हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की कोई भी अप्रिय घटना सामने नहीं आई. गाड़ी में  सवार श्री चौहान स्वयं बाहर आकर विधायक श्री कुशवाहा से चर्चा कर उनकी बातों को उर्वरक मंत्रालय तक पहुंचाने का आश्वासन दिया. कृषि मंत्री के काफिले को रोके जाने को लेकर शहर में दिन भर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा. कुछ नेताओं का कहना था कि स्थानीय प्रशासन ने निर्धारित प्रोटोकाल का पालन नहीं  किया जबकि कुछ लोगों का यह भी कहना था कि स्वभाव से सहज कृषि मंत्री श्री चौहान विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा से पूर्व से अच्छे से परिचित हैं ऐसी स्थिति में उनका रुकना किसी राजनैतिक विरोध का हिस्सा नहीं हो सकता

Next Post

दबंग दिल्ली की लगातार पांचवीं जीत, गुजरात जाएंट्स को 10 अंक से हराया

Fri Sep 12 , 2025
विशाखापट्टनम, ( वार्ता) दबंग दिल्ली केसी ने विश्वनाध स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 28वें मैच में गुजरात जाएंट्स को 38-28 के अंतर से हरा दिया। यह इस सीजन में दिल्ली की लगातार पांचवीं जीत है जबकि गुजरात को पांच […]

You May Like