इटारसी। कान्यकुब्ज ब्राह्मण परिवार द्वारा मालवीयगंज स्थित मिश्रा भवन में होली मिलन समारोह एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के अध्यक्ष अनिरुद्ध शुक्ला के उद्बोधन से हुई। इसके बाद संयोजक शिवाकांत (गुड्डन) पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीकांत तिवारी और सचिव कुलभूषण मिश्रा ने उपस्थित सदस्यों का अभिनंदन किया। महिला संयोजिका इंदिरा तिवारी ने समाज में एकता और सहयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सर्वसम्मति से अनिता तिवारी को समाज का नया अध्यक्ष घोषित किया गया, जिनका उपस्थित लोगों ने तालियों से स्वागत किया।
कार्यक्रम में अनन्या शुक्ला और यति तिवारी सहित बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कुलभूषण मिश्रा और उमा शुक्ला ने गीत प्रस्तुत किए तथा ब्रह्मलीन आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। वरिष्ठ संरक्षक अजय मिश्रा (टप्पू भाई) का जन्मदिन भी मनाया गया। समारोह में लगभग 150 लोग शामिल हुए और सभी ने एक-दूसरे को फूल देकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन जय परशुराम के उद्घोष के साथ हुआ।
