
छिंदवाड़ा। कोतवाली पुलिस ने सिगनेचर सिटी से निर्माणाधीन मकान से कॉपर बायर चोरी करने वाले आरोपियों को दबोच लिया है। उनके पास से कीमत कॉपर बायर दो बारी लगभग 80 बंडल जब्त कर लिया है। जिसकी बाजार में 80 हजार कीमत आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायलय में पेष कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि राजेश पिता जे.एस. सनोडिया ने 4 मई को थाना मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि सिग्नेचर कालोनी मे सतपुडा लाइफ सांइस एंड रिसर्च सेंटर अस्पताल मे बिजली फिटिंग का काम चल रहा है। जहा से दोपहर 12.30 बजे से 01.00 बजे के बीच जिस कमरे मे बिजली फिटिंग का सामान रखा हुआ था उसका ताला टूटा है। कमरे मे रखा बिजली फिटिंग के हेवेल्स कंपनी के काँपर बायर के करीब 20-22 बंडल चोरी हो गये है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) भा.न्या.सं. के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया था। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना और सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर 02 संदेहियों को संदिग्ध हालत में हवाई पट्टी रोड चाचा ढाबा के पास पकड़ा गया। पूछताछ में संदेहियों ने फुटेज में होना स्वीकार कर लिया। उन्होंने अपना नाम सूरज भौसर पिता स्व. तुलाराम भौसर एवं आकाश उर्फ गोलू विश्वकर्मा बताया। आरोपियों ने पूछताछ में चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियो न्यायालय में पेष कर जेल भेज दिया। इस पूरे मामले में टीआई आशीष कुमार धुर्वे, उनि चेतन मर्सकोले, सउनि. रवि मालवीय प्र.आर. नितिन सिंह, आर. विकाश बैस, सागर डेहरिया, आर. अमित तोमर, आर रामकुमार जाटव, आर. आदित्य आर. आदित्य सायबर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
