
छिंदवाड़ा. बीती देर रात कृषि विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने जुन्नारदेव के ग्राम श्रीझौत में दौलत महलवंशी के घर पर छापामार कार्रवाई कर भारी मात्रा में उर्बरक जब्त किया है। पुलिस ने उक्त व्यापारी पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी अनुसार परासिया कृषि अनुविभागीय अधिकारी प्रमोद सिंह उटटी को उक्त क्षेत्र में अवैध उर्वरक भण्डारण रखने की सूचना मिली। इस पर प्रमोद सिंह उटटी जुन्नारदेव के कृषि विस्तार अधिकारी इश्वर प्रसाद पवार और पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने दौलत महलवंशी पिता इमरत महलवंशी 38 वर्ष निवासी ग्राम श्रीझोत के कब्जे से110 बैग यूरिया (भर्ती में 45 किग्रा बैग) उर्वरक चंबल फर्टिलाइजर एवं एचयूआरएल कंपनी का एवं एचयूआरएल कंपनी की 10 बैग डीएपी (भर्ती में 50 किग्रा ध् बैग) कुल कीमती करीबन 42815 रुपये की पाई गई। जिसके बाद दौलत महलवंशी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राप्त पत्र का अवलोकन करने पर पाया गया कि आरोपी दौलत महलवंशी ने अवैध रूप से उर्वरक का भंडारण करना पाया गया।
ढाई बजे रात में पकड़ाया खाद ००००००
बंद पड़े मकान को करीब रात्रि 2.30 बजे बाहरी तौर पर तलाशी ली गई एवं टीम के सदस्य ईश्वर प्रसाद पवार ने अपने मोबाइल की रोशनी से दरवाजे झांककर देखने पर कुछ उर्वरक की बोरी दिखाई दी। मकान में खाद (उर्वरक) भण्डारित होने की पुष्टि होने पर चाबी बुलायी गई। ताला खोलने पर मकान में युरिया एवं डीएपी उर्वरक भण्डारित पाया गया। जिसमें यूरिया, उर्वरक चंबल फर्टिलाइजर एवं डीएपी की बोरिया पाई गई । उक्त खाद के संबंध में दौलत ने कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नही किए। उनके पास किसी भी प्रकार का उर्वरक विक्रय करने का कोई लाइसेंस भी नहीं मिला।
