समिति सदस्य राजपूत ने किया इटारसी स्टेशन का निरीक्षण

इटारसी। पश्चिम मध्य रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य योगेंद्र सिंह राजपूत ने सांसद दर्शन सिंह चौधरी के निर्देश पर इटारसी रेलवे जंक्शन परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। यह निरीक्षण अमृत भारत परियोजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों, नए एफओबी पर बढ़ते दबाव और स्टेशन रोड पर लग रहे जाम की लगातार आ रही शिकायतों के बाद किया। श्री राजपूत ने मौके से ही डीआरएम भोपाल पंकज त्यागी को फोन पर असुविधाओं से अवगत कराया और तत्काल समाधान निकालने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्टेशन रोड नीलम तिराहे से राज टॉकीज तक अवैध टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर पार्किंग पर तुरंत रोक लगाने और रोड साइड शोल्डर को तत्काल भरने के निर्देश दिए, जीआरपी थाने के बाजू में स्थित रेलवे ग्राउंड को साफ और समतल कर उसे वैकल्पिक टू-व्हीलर/फोर-व्हीलर पार्किंग के लिए उपयोग करने का निर्देश दिया।

टिकट काउंटर पर लंबी कतारें देखकर बुकिंग कर्मचारियों को फटकार लगाई। यात्रियों के लिए टिकट काउंटर के सामने बेंच लगाने, प्रसाधन हेतु टॉयलेट और पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्लेटफॉर्म पर जनता खान-पान की उपलब्धता और क्वालिटी जांची गई। महिला विश्राम गृह की अव्यवस्थाओं पर नाराजी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश जारी किए।

इस अवसर पर स्टेशन प्रबंधक सुधेन्दु राय, उप स्टेशन प्रबंधक जावेद अख्तर, एडीएमई चंदन सिंह, डीसीआई उत्कर्ष अग्रवाल, एसएम कमर्शियल हेड टीसी विकास कश्यप, राजीव गोहर, आईओडब्लू हीरामन अहिरवार, नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, जिला विकास समिति सदस्य प्रशांत अग्रवाल, नगर पालिका सभापति राकेश जाधव, पार्थ राजपूत, मनोज शर्मा, बृजेश चौहान, नितिन श्रीवास्तव, जीआरपी टीआई संजय चौकसे, आरपीएफ एवं सिटी थाने का स्टाफ उपस्थित थे।

 

 

Next Post

ऐतिहासिक रामलीला मेला का 125 में वर्ष में मकर संक्रांति पर होगा प्रवेश

Thu Dec 11 , 2025
विदिशा।विदिशा की ऐतिहासिक रामलीला अपने 125 वर्ष में प्रवेश कर रही है मकर संक्रांति 14 जनवरी से इसका विधिवत प्रारंभ होगा। उसके पूर्व आज रामलीला का प्रारंभ करने वाले प्रथम धर्म अधिकारी पंडित विश्वनाथ शास्त्री की जयंती है। उनकी जयंती को कर स्थाई और अवस्मरणीय बनाने के लिए रामलीला मेला […]

You May Like