मप्र में 28 मई तक होगी गेहूं खरीदी, सीएम डॉ यादव ने बढ़ाई अंतिम तिथि

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश में गेहूं खरीदी की अंतिम तिथि 23 मई से बढ़ाकर 28 मई करने की घोषणा की है। डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश में सर्वाधिक गेहूं खरीदी करने वाला राज्य है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में गेहूं खरीदी का लक्ष्य 75 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया गया था, जिसकी खरीदी सरकार के माध्यम से की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गेहूं उपार्जन की अवधि पांच दिन बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

Next Post

आठ प्रमुख उद्योगों का उत्पादन अप्रैल में 1.7 प्रतिशत बढ़ा

Wed May 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 मई (वार्ता) देश में आठ प्रमुख उद्योगों के उत्पादन सूचकांक में गत अप्रैल में साल-दर-साल 1.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। यह इस साल मार्च के 1.2 प्रतिशत और पिछले साल अप्रैल के एक प्रतिशत से अधिक है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी […]

You May Like