
दमोह। देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी के किशन तलैया में सोमवार दोपहर दो पक्षों में विवाद के बाद चाकू ओर डंडे से हमला हुआ है. जिसमें तीन युवकों को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया. जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया जबकि दो घायलों का इलाज चल रहा है.पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.अवैध शराब बेचने को लेकर यह विवाद हुआ है.
घायलों में दीपक पिता स्वर्गीय राजू मुंडा 24 निवासी किशन तलैया,
विशाल पिता गणेश अहिरवाल 20, नवीन पिता रतन अहिरवाल 35 निवासी जबलपुर नाका शामिल हैं।नवीन की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार दो पक्षों के बीच किशन तलैया में तखत रखने और शराब बेचने को लेकर विवाद हुआ था.पहले पक्ष की ओर से ज्योति मुंडा ने बताया कि गुड्डू अहिरवार और विशाल अहिरवार उनके घर के सामने गुरुवार दोपहर तखत रखने आए थे.हमने उन्हें तखत रखने से रोका तो वह लोग गालियां देने लगे। उस समय हमारे बेटे काम पर गए थे। दोपहर में यह लोग फिर तखत रखने के लिए पहुंचे और जब मना किया तो इन्होंने मेरे बेटे दीपक मुंडा पर बका और डंडों से हमला कर दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से निकिता अहिरवार ने बताया की हमारे पति गुड्डू अहिरवार किशन तलैया में तख्त रखने गए थे। वहां ज्योति मुंडा जो अवैध शराब बेचने का काम करती है उसने और उनके बेटे ने तखत रखने से मना कर दिया। इसके बाद हमारे पति घर आ गए तभी दीपक के साथ 15 से 20 लोग मेरे घर आए और पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया। हमारे जेठ नवीन और विशाल अहिरवार के साथ मारपीट करते हुए चाकू और डंडों से हमला कर दिया तथा पति पर भी हमला किया है। ज्योति मुंडा के साथ उसके बेटे दीपक और अभय थे और उनके साथ 20 लोग और थे जिन्होंने हमला किया है। यह महिला अवैध शराब बेचने का काम करती है और हमें गालियां देती है। जान से मारने की धमकी भी देती है। जबलपुर नाका चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
