मुम्बई इंडिया ने दिया दिल्ली कैपिटल्स को 181 रनों का लक्ष्य

मुम्बई 21 मई (वार्ता) सूर्यकुमार यादव (नाबाद 73) और नमन धीर (नाबाद 24) की विस्फोटक पारियों के दम पर मुम्बई इंडियंस ने बुधवार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 63वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 181 रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां दिल्ली कैपिटल्स के कार्यवाहक कप्तान फाफ डुप्लेसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुम्बई इंडियंस की शुरुआत खराब रही और एक के बाद एक उसने 58 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गवां दिये। तीसरे ओवर में मुस्तफिजुर ने रोहित शर्मा (पांच) को आउटकर मुम्बई को पहला झटका दिया। इसके बाद विल जैक्स (21) मुकेश शर्मा का शिकार बने। सातवें ओवर में रायन रिकलटन (25) को कुलदीप यादव ने आउट किया।

चौथे बल्लेबाज के रूप में मैदान में उतरे सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभालने का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान तिलक वर्मा (27) और उसके बाद कप्तान हार्दिक पंड्या (तीन) रन बनाकर आउट हुये। अब बारी थी नमन धीर की। उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ छठे विकेट लिये तूफानी बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुए अविजित 57 रन जोड़े। मुम्बई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 180 रन का स्कोर खड़ा किया। सूर्यकुमार यादव ने 43 गेंदों में सात चौके और चार छक्के लगाते हुए (नाबाद 73) रनों की पारी खेली। वहीं नमन धीर ने आठ गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 24) रन बनाये।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार ने दो विकेट लिये। दुश्मांता चमीरा, मुस्तफिज़ुर रहमान और कुलदीप यादव ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

झाबुआ अस्पताल के SNCU वार्ड में लगी आग, 31 नवजात सुरक्षित शिफ्ट किए गए

Wed May 21 , 2025
झाबुआ। बुधवार दोपहर जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू के वार्ड में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस वार्ड में नवाजात शिशुओं का उपचार किया जाता है। जिस समय आग लगी उस समय वार्ड में 31 बच्चे भर्ती थे। वार्ड में जैसे ही आग की लपटे दिखी स्टॉफ ने सिक्युरिटी […]

You May Like