फूलों के साथ बांटे हेलमेट, एसपी ने दिया सुरक्षित यातायात का संदेश

खरगोन: जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर एक अभिनव पहल की शुरुआत हुई है। बुधवार को अभियान के दौरान गायत्री मन्दिर तिराहे पर एक संदेशात्मक दृश्य भी देखा गया। यहां एसपी रविंद्र वर्मा, एएसपी बिट्टू बघेल के साथ यातायात थाना प्रभारी ने न केवल बाइक चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने वालो को गुलाब के फूल देकर नियमित उपयोग के लिये प्रेरित कियाए बल्कि 100 हेलमेट विभाग की ओर से बाइक चालको को वितरित किये।

इनमें महिलाएं भी शामिल रही। एसपी ने कहा छोटी सी सावधानी अमूल्य जीवन बचा सकती है। अभियान का यही उद्देश्य है कि लोग यातायात नियमो का पालन करे।एसपी ने कहा सड़क सुरक्षा केवल कानून नहींए बल्कि जिम्मेदारी भी है। हेलमेट पहनने से जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और पालन प्रतिशत दोनों में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
हेलमेट पाकर वाहन चालक भी खुश नजर आए उन्होंने कहा यह विभाग कि अच्छी पहल है साथ ही सीख भी है कि यातायात नियमो का पालन करे।
इस दौरान यातायात थाना प्रभारी रमेश सोलंकी, एसआई राजकुमार चौधरी, एएसआई विजय तिवारी, राकेश जमरे, मोहन बर्फा, विनोद खरे, रामेश्वर मंडलोई आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे। नि:शुल्क हेलमेट वितरण के दौरान नागरिकों में हेलमेट लेने की होड़ सी नजर आई।

Next Post

सामान्य, ओबीसी व अल्पसंख्यक कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन, नए संगठन के गठन का निर्णय

Wed Dec 17 , 2025
भोपाल: सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अल्पसंख्यक वर्ग के कर्मचारियों की बढ़ती समस्याओं को लेकर वरिष्ठ कर्मचारी नेताओं ने गंभीर चिंता व्यक्त की। यह विचार गोष्ठी को तुलसीनगर सेकंड स्टॉप स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में आयोजित की गई, जिसमें राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग […]

You May Like