जबलपुर:भीषण गर्मी में आम जन मानस के प्यासे कंठ को ठंडे पानी से तर करने प्यास बुझाने निगम प्रशासन व्दारा शास्त्री नगर चौराहा, बीटी तिराहा, गुलौआ चौक, कछपुरा हाकर जोन, गढ़ा बाजार आदि क्षेत्रों में सार्वजनिक प्याऊ बनाकर उनमें मिट्टी के चार चार मटके रखे हैं और टेंकर के माध्यम से इन मटकों को सुबह, दोपहर, शाम को भरा जाता है। लेकिन गढ़ा बाजार के प्याऊ में रखे मिट्टी के मटकों में चार दिन से पानी नहीं भरा गया है।
यहां ज्यादातर रिक्शा चालक, और सब्जी आदि खरीदने वाले लोगों का जमघट लगा रहता है। प्यास बुझाने के लिए कई बार महिलाये, बच्चे, बूढ़े आदि बार बार इस प्याऊ के पास आकर खाली पड़े मटकों को देखकर चले जाते हैं, और होटलों में जाकर पानी खरीदकर प्यास बुझाने मजबूर हैं। समाज सेवी गजेन्द्र दुबे ने संभागीय अधिकारी गढ़ा जोन क्रमांक 1 से संपर्क किया तो संतोष जनक उत्तर नहीं मिला। दुबे के अनुसार यहां सुबह से शाम तक चाय पान के ठेलों पर प्रबुद्ध और जनप्रतिनिधियों का आन जाना लगा रहता है। लेकिन इतनी भीषण गर्मी में इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
