‘बेबी डू डाई डू’ के ‘अल्फा क्यू’ में साकिब सलीम का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ब्लॉन्ड लुक और सिक्स-पैक एब्स ने खींचा ध्यान

मुंबई, 02 जुलाई (वार्ता) फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ की रिलीज़ से एक दिन पहले अभिनेता साकिब सलीम ने इसका नया गाना ‘अल्फा क्यू’ रिलीज़ कर दिया है। हाई-एनर्जी नाइटक्लब थीम पर आधारित यह गाना अपने दमदार म्यूज़िक, आकर्षक विजुअल्स और साकिब के नए अवतार की वजह से चर्चा में है।गाने में साकिब सलीम बिल्कुल अलग अंदाज़ में दिखाई दे रहे हैं।

सिक्स-पैक एब्स, ब्लॉन्ड हेयर, कमर पर टैटू, मेटैलिक ईयर कफ्स, लेदर ग्लव्स और टिंटेड चश्मे के साथ उनका स्टाइल दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। इसके साथ ही उनके दमदार डांस मूव्स और ऊर्जावान स्क्रीन प्रेजेंस गाने को और प्रभावशाली बनाते हैं। ‘अल्फा क्यू’ को अर्जुन अय्यर ने गाया, कंपोज़ और प्रोड्यूस किया है। इसके बोल डब्ल्यूबी सैम ने लिखे हैं, जबकि मिक्सिंग और मास्टरिंग निनाद लाड ने की है। ‘बेबी डू डाई डू’ साकिब सलीम और हुमा कुरैशी के प्रोडक्शन हाउस सलीम सिब्लिंग्स की पहली फिल्म है। यह फिल्म तीन जुलाई 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

.....

Next Post

3 किलोमीटर पीछा कर बदमाश को दबोचा, देसी पिस्टल व दो कारतूस बरामद

Thu Jul 2 , 2026
इंदौर. पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. जब्त हथियार और कारतूस की कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई है. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर राऊ थाना […]

You May Like