ईरान के साथ जारी संघर्ष को ट्रंप ने बताया ‘लघु युद्ध’, युद्ध के पैमाने को कमतर आंकने की कोशिश

वाशिंगटन, 05 मई (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी सैन्य संघर्ष को “छोटा युद्ध” करार देते हुए इसके प्रभाव और पैमाने को कमतर बताने का प्रयास किया है। श्री ट्रंप ने व्हाइट हाउस में छोटे व्यवसायों से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “हमारा देश इस समय काफी तरक्की कर रहा है, जबकि हम एक संघर्ष में उलझे हुए हैं, जिसे में जिसे मैं लघु युद्ध कहता हूं।”
गौरतलब है कि ट्रंप इस युद्ध के लिए समय-समय पर अलग-अलग शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। कभी वह इसे “युद्ध” कहते हैं, तो कभी सैन्य “अभियान”, “भ्रमण” या सिर्फ एक “पड़ाव” मात्र बताते हैं। जानकारों का मानना है कि शब्दों का यह चयन सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।

वर्ष 1973 के ‘युद्ध शक्तियां अधिनियम’ के अनुसार, किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति को लंबे समय तक सैन्य कार्रवाई जारी रखने के लिए संसद (कांग्रेस) की मंजूरी लेना अनिवार्य होता है। राष्ट्रपति बिना मंजूरी के केवल 60 से 90 दिनों तक ही सैन्य अभियान चला सकते हैं। श्री ट्रंप ने भी मार्च में कहा था कि वे “युद्ध” शब्द के इस्तेमाल से बचते हैं क्योंकि इसके लिए आधिकारिक अनुमति की आवश्यकता पड़ती है। अमेरिकी प्रशासन का दावा है कि 28 फरवरी से शुरू हुई यह सैन्य कार्रवाई ईरान की ओर से मिलने वाली धमकियों के जवाब में एक ‘रक्षात्मक कदम’ है। वहीं, दूसरी ओर ईरान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन और एक अवैध हमला बताया है।

.....

Next Post

भाजपा अजा मोर्चा ने 11 जिलों में अध्यक्ष घोषित किए

Tue May 5 , 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के संगठन विस्तार को गति देते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने 11 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। यह निर्णय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल की सहमति से लिया गया है। जारी सूची के अनुसार, विभिन्न जिलों […]

You May Like