बीजेपी जिलाध्यक्ष ने सिम्प्लेक्स बस्ती में मनाया रक्षाबंधन

सिंगरौली । रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सिम्प्लेक्स बस्ती में भाई-बहन के अटूट प्रेम और सामाजिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह ने स्थानीय बहनों के बीच पहुंचकर आत्मीयता और स्नेह के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया।  कार्यक्रम के दौरान बहनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह सहित सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। वहीं नेताओं ने बहनों को सुरक्षा व सम्मान का संकल्प देते हुए उपहार भेंट किए। इस अवसर पर बहनों को उपहार स्वरूप भेंट प्रदान करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह ने कहा रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति का ऐसा पावन पर्व है जो भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प को सुदृढ़ करता है। हमारी संस्कृति में नारी का सम्मान सर्वोपरि है।

बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सदैव प्रतिबद्ध रहना चाहिए। उन्होंने सभी जिलावासियों को पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मौजूद भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह परमार ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट विश्वास का प्रतीक है और यह पर्व हमें बहनों के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने की प्रेरणा देता है। इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋचा सिंह, मंडल जयंत की पूर्व उपाध्यक्ष रीता सोनी, भाजयुमो नेता अर्जुन शाह सहित अन्य मौजूद रहे।

Next Post

जेल की सलाखों के बीच बहनों ने बांधी राखी, भाइयों की आंखें हुईं नम

Fri Aug 28 , 2026
इंदौर. रक्षाबंधन पर शुक्रवार को केंद्रीय जेल इंदौर में 1302 बंदियों के लिए भी त्योहार की खुशियां पहुंचीं. सुबह से जेल पहुंचे 5240 परिजनों के साथ 2413 बच्चे भी शामिल थे. बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाई. लंबे समय बाद परिवार से मिले कई बंदियों […]

You May Like

मनोरंजन