सीएम डॉ यादव ने केंद्रीय मंत्री चौहान से की मुलाकात, सरसों खरीद को भावांतर योजना में मंजूरी

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में कृषि से जुड़े विभिन्न मुद्दों और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस बैठक में ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान प्रदेश में किसानों से जुड़ी योजनाओं, फसल खरीदी व्यवस्था और कृषि क्षेत्र के विकास को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में सरसों की खरीद को भावांतर भुगतान योजना के तहत स्वीकृति प्रदान की, जिससे प्रदेश के सरसों उत्पादक किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को तुअर (अरहर) की शत-प्रतिशत खरीदी से संबंधित स्वीकृति पत्र भी सौंपा। इस निर्णय से राज्य के दलहन उत्पादक किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में कृषि क्षेत्र को और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

Next Post

दिल्ली में सीएम डॉ यादव और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बीच अहम चर्चा

Thu Mar 12 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न वित्तीय और आर्थिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रदेश में चल रही प्रमुख विकास योजनाओं, आधारभूत […]

You May Like