
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न वित्तीय और आर्थिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रदेश में चल रही प्रमुख विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना के विस्तार और कृषि व ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर केंद्र सरकार से सहयोग को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने राज्य में निवेश बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी चर्चा की।
बैठक के दौरान प्रदेश के लिए वित्तीय संसाधनों को मजबूत करने, अधोसंरचना परियोजनाओं को गति देने तथा आगामी विकास योजनाओं में केंद्र सरकार के सहयोग पर भी सकारात्मक बातचीत हुई।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मध्यप्रदेश में विकास कार्यों को लेकर केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। यह मुलाकात राज्य और केंद्र के बीच बेहतर समन्वय के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
