जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत जलगॉव नहर के पास ओव्हरटेक के चक्कर में पिकअप हाईवा से टकरा गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।पुलिस के मुताबिक राजू कोल 45 वर्ष निवासी शंकर टोरिया मानेगॉव ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह ड्राईवरी करता है, महेश पटेल की स्वराज माजदा पिकअप क्रमांक एमपी 20 जीए 5473 जलगॉव भट्टा से ईट लोड करके मानेगॉव रांझी जा रहा था, माजदा मे उसके साथ लेबर प्रदीप गोटिया, कमलू कोल दोनो निवासी मानेगॉव रांझी के बैठे थे.
सुबह 8 बजे जलगॉव नहर के पास पहुंचे उसके आगे हाईवा क्रमांक एमपी 21 जेड सी 6424 चल रहा था, जिसे उसने हार्न देकर ओव्हर टेक किया तो हाईवा के चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया जिससे उसके माजदा के सामने का हिस्सा हाईवा के पिछले हिस्से से टकरा गया उसे एवं प्रदीप गोटिया, कमलू कोल को हाथ पैर में चोट आ गई
