शराब के उधार रुपए मांगने पर विवाद, युवक ने पत्थर मारकर किया घायल

इंदौर: हीरानगर थाना क्षेत्र में शराब के उधार रुपए मांगने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने युवक पर पत्थर से हमला कर घायल कर दिया. पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि गौरी नगर में रहने वाले गोलू लखवाल खातीपुरा कलाली के पास बैठा था.

इसी दौरान सुखलिया निवासी कमल चौहान उम्र 55 साल वहां पहुंचा और शराब के उधार रुपए मांगने लगा, रुपए देने से मना करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि कमल ने गाली गलौज करते हुए गोलू के सिर पर पत्थर मार दिया, जिससे उसे चोट आई, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Next Post

कार चलाने की बात पर विवाद, तीन युवकों ने छात्र को पीटा

Tue Aug 4 , 2026
इंदौर: भंवरकुआ थाना क्षेत्र में कार चलाने की बात को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया. पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी संतोष दूधी ने बताया कि शिवमपुरी […]

You May Like