गांधीनगर पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

भोपाल: गांधीनगर पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹90,000 है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 4 मई, को शहीद खाँ नामक व्यक्ति ने गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर MP04VE5439) अब्बासनगर स्थित उनके घर से चोरी हो गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू जिसमे विशेष टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों, नफीस खाँ (उम्र 33 वर्ष) और सोनू कुशवाह (उम्र 19 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने 30 अप्रैल को अब्बासनगर से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल कर ली।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से नफीस खाँ पहले भी आर्म्स एक्ट और चोरी के मामलों में संलिप्त रहा है, जबकि सोनू कुशवाह के खिलाफ रायसेन जिले के अब्दुल्लागंज थाने में चोरी और सेंधमारी के कई मामले दर्ज हैं।

Next Post

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा मुफ्त इलाज,अधिसूचना जारी

Wed May 7 , 2025
विदिशा: देश भर में सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों को अब 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। योजना के तहत घायलों को सात दिन तक मुफ्त चिकित्सा सुविधा दी जाएगी, जो उनकी हालत स्थिर होने तक जारी रहेगी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 14 मार्च 2024 को […]

You May Like