बकरों की चोरी करने वाला गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

छिंदवाड़ा. बिछुआ पुलिस ने बकरो की चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किए गए दो बकरे बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि ग्राम खमारपानी में नारायण पिता नन्हू बिसन के कोठे में बंधे चार बकरे 12 जुलाई को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे. साथ ही 30 अगस्त को नारायण बिसन ने इस बात की शिकायत बिछुआ थाने में किया था. शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी. पुलिस ने सायबर सेल एवं सीसीटीव्ही फुटेजों, क्षेत्र में आने जाने वाली बसों ट्रेवलर्स के माध्यम से संदेहियों का पता किया गया जो मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की कार में बकरियां भरकर कुछ लोग बिछुआ से खमारपानी की ओर लेकर जा रहे हैं जो मुखबिर की सूचना पर तत्काल रवाना हो उक्त कार की तलाश कर ग्राम कुरई के जंगल मैन रोड पर रोककर चेक किया.

पुलिस को कार में 04 नग बकरियां भरी हुई मिली जो बकरियों की पहचान प्रार्थी से करवाई. उक्त मामलें में पुलिस ने प्रदुम्य पिता दशाराम यादव 29 साल निवासी ग्राम नदानपुर थाना चौरई हाल निवासी सनराईज स्कूल के पास बिछुआ , आरोपी श्रीपाल पिता मुखराम यादव 31 साल निवासी ग्राम आमाकुही थाना बिछुआ और विनोद पिता खूबचंद यादव 25 साल निवासी ग्राम पायलीकलां थाना छपारा जिला सिवनी को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की तो आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे बकरे और बकरियां चोरी कर बेचने के लिए नागपुर जाते थे और बकरे बकरियां वहां बेच देते थे.

Next Post

टाटा सफारी को किराए पर लेकर 4.50 लाख में बेचा

Tue Sep 1 , 2026
छिंदवाड़ा। किराए पर वाहन लेकर उन्हें दूसरे लोगों को बेचने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों में लिप्त था। आरोपी ने गुलाबरा गली नंबर.5 निवासी हिमांशु पिता राकेश सनकत की टाटा सफारी […]

You May Like

मनोरंजन