दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर जताया आभार

नयी दिल्ली, 15 मई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

श्री यादव ने कहा कि यह नियुक्तियां संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। जिला अध्यक्षों के चयन में अनुभव, क्षेत्र में जमीनी पकड़, संगठनात्मक क्षमता तथा विभिन्न जाति और वर्गों के संतुलित प्रतिनिधित्व का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नयी टीम संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पूर्व जिला अध्यक्षों श्री सुरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, आदेश भारद्वाज और धर्मपाल चंदेला के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने लंबे समय तक पार्टी संगठन को मजबूत करने और संघर्ष के दौर में कांग्रेस के लिए समर्पण भाव से कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि सभी नव-नियुक्त और वर्तमान जिलाध्यक्ष पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

 

 

Next Post

सुंदर, स्वच्छ व स्वस्थ रीवा बनाने के लिये सभी कार्य प्राथमिकता से कराये जा रहे हैं: उप मुख्यमंत्री

Fri May 15 , 2026
रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि किसी भी शहर आदर्श शहर बनाने के लिये आवश्यक है कि हर घर में स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध हो तथा घर के कचरे व गंदे पानी का निष्पादन किया जाय. रीवा को सुंदर, स्वच्छ व स्वस्थ शहर बनाने के सभी कार्य […]

You May Like