ओडिशा नवल टाटा ने लगातार चौथी जीत दर्ज की, टॉप स्पॉट की रेस हुई और भी रोमांचक

मोहाली, 25 नवंबर (वार्ता) पंजाब हॉकी लीग 2026 के 7वें दिन, ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई परफॉरमेंस सेंटर (एचपीसी) ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु को 8-0 से आसानी से हरा दिया। यह लीग में उनकी लगातार चौथी जीत है, जिससे उन्होंने पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर चल रही राउंडग्लास हॉकी एकेडमी पर दबाव बनाए रखा है।

इस बीच, नई दिल्ली की घुमनहेरा राइजर्स एकेडमी और जमशेदपुर की नवल टाटा हॉकी एकेडमी ने भी टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत हासिल कर ली है। अब टॉप स्पॉट के लिए चार टीमों के बीच कड़ी टक्कर है। राउंडग्लास हॉकी एकेडमी, ओडिशा नवल टाटा हॉकी एचपीसी, घुमनहेरा राइजर्स और नवल टाटा जमशेदपुर – इन सभी के 12-12 पॉइंट्स हैं। गोल डिफरेंस के आधार पर ये टीमें पॉइंट्स टेबल में तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। घुमनहेरा राइजर्स और नवल टाटा जमशेदपुर ने 5-5 मैच खेले हैं, जबकि राउंडग्लास हॉकी एकेडमी और ओडिशा नवल टाटा हॉकी ने 4-4 मैच खेले हैं।

दिल्ली की घुमनहेरा राइजर्स अकादमी ने दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए, दिन के पहले मैच में सैफई के मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज को 6-3 से हरा दिया।

दिन के दूसरे मैच में, जमशेदपुर की नवल टाटा हॉकी अकादमी ने शानदार खेल दिखाते हुए मुंबई के रिपब्लिकन स्पोर्ट्स क्लब को 8-0 से करारी शिकस्त दी।

 

 

 

Next Post

वेतन वृद्धि से असंतुष्ट बंगलादेशी कपड़ा श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन जारी

Wed Nov 25 , 2026
ढाका, 25 नवंबर (वार्ता) बंगलादेश में न्यूनतम वेतन में 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी के सरकारी फैसले से असंतुष्ट परिधान श्रमिक बुधवार को फिर सड़कों पर उतर आये। श्रमिकों का कहना है कि यह वृद्धि उनके दैनिक खर्चों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है। न्यूनतम वेतन बोर्ड के अध्यक्ष […]

You May Like