सतना : नगर निगम उज्जैन के महापौर और उनकी एमआईसी टीम के सतना पहुंचने पर न सिर्फ आत्मीय स्वागत किया गया बल्कि उन्हें शहर के व्यंकटेश लोक और संतोषी माता मंदिर जैसे दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी कराया गया. इस दौरान आध्यात्मिकता, संस्कृति और परंपराओं से जुड़े इन पावन स्थलों की भव्यता को देख वे खासे अविभूत नजर आए.नगर निगम उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल अपनी एमआईसी टीम के साथ जब सतना पहुंचे तो महापौर सतना योगेश ताम्रकार और परिषद अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी सहित उमआईसी सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया. जिसके बाद सभी अतिथियों को व्यंकटेश लोक भ्रमण के लिए ले जाया गया.
जहां पर अतिथियों द्वारा व्यंकटेश मंदिर की भव्यता, स्थापत्य कला और सुंदरता की मुक्त कंठ से सराहना की. इसी कड़ी में मंदिर में भगवान व्यंकटेश का दर्शन पूजन करने के बाद अतिथियों द्वारा व्यंकटेश लोक का भ्रमण किया गया. आध्यात्मिकता, संस्कृति और भारतीय परंपराओं से जुड़े इस स्थल की भव्यता ने सभी को विशेष रुप से प्रभावित किया. इसी कड़ी में सभी अतिथियों को संतोषी माता मंदिर तलाब ले जाया गया. जहां पर संतोषी मां का दर्शन पूजन और आर्शिवाद प्राप्त करने के बाद अतिथियों द्वारा तालाब का भ्रमण करते हुए मछलियों को चना खिलाया गया. भ्रमण से अविभूत अतिथियों ने कहा कि भक्ति, प्रकृति और आत्मीयता से जुड़ा यह अनुभव उन सभी के लिए बहुत आनंददायी और स्मरणीय रहा. इस अवसर पर अतिथियों के साथ महापौर और परिषद अध्यक्ष के साथ-साथ एमआईसी सदस्य गोपी गेलानी, आदित्य यादव, पीके जैन, समाजसेवी बालकृष्ण शुक्ला, पुष्पराज कुशवाहा, अजय सिंह मंटू और ननि के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे.
