सुपर कॉरिडोर पर डिवाइडर से घिसटती गई कार, तीन घायल

इंदौर: सुपर कॉरिडोर पर देर रात तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर के बाद कार काफी दूर तक डिवाइडर से घिसटती चली गई. हादसे में कार सवार एक युवती समेत तीन लोग घायल हुए हैं. दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया. हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है.
घटना रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है. ब्रिज से उतरने के बाद कार तेज गति से नीचे आ रही थी. इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ा और कार डिवाइडर से जा भिड़ी. चालक ने कार को संभालने की कोशिश की, लेकिन रफ्तार अधिक होने से वह कुछ दूर तक डिवाइडर से रगड़ खाते हुए आगे बढ़ती रही.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के शीशे टूट गए, जबकि एक तरफ का हिस्सा और आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. आवाज सुनकर और हादसा देखकर वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. इसके बाद कार में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा. प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि कार में एक युवती और दो युवक सवार थे. कार में प्रसाद का पैकेट भी मिला है. इससे उनके उज्जैन से दर्शन कर लौटने की बात सामने आ रही है, हालांकि इसकी पुलिस ने पुष्टि नहीं की है. वहीं कुछ लोगों ने कार की रफ्तार को देखते हुए चालक के नशे में होने की आशंका जताई है. पुलिस अब हादसे की वास्तविक वजह और चालक की स्थिति की जांच कर रही है.

Next Post

बारिश में भीगती छात्राएं पहुंचीं कलेक्ट्रेट, छात्रावास की अव्यवस्थाओं पर लगाई गुहार; कलेक्टर ने गठित की जांच टीम

Wed Aug 19 , 2026
शहडोल: कंचनपुर कन्या शिक्षा परिसर की छात्राएं तेज बारिश के बीच भीगते हुए अपनी समस्याएं लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। छात्राओं ने कलेक्टर पार्थ जायसवाल के सामने छात्रावास की अव्यवस्थाओं और वहां की विभिन्न समस्याओं को लेकर शिकायत दर्ज कराई। छात्राओं की शिकायत सुनते ही कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लिया […]

You May Like