
जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत तिलहरी में बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा के एटीएम में तत्वों ने बमबाजी कर आग लगाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, संभवतः चोरी के इरादे से वारदात की गई। जिसमें बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।
