लोहे के पोल व पाईप चुराने के आरोपी धराए

शाहगंज। पुलिस द्वारा बिजली कंपनी की चोरी गई लोहे की पोल, पाइप सहित लगभग 90 हजार रुपए के माल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला तथा एएसपी सुनीता रावत के निर्देशन तथा एसडीओपी बुदनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिनेश चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बड़ी सफलता प्राप्त की गई है. गौरतलब है कि सोमवार को फरियादी द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम पिपलिया रोड से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बिजली के लोहे के पोल एवं लोहे की रॉड चोरी कर ली गई है. रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई. विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी सत्यनारायण सोनी उर्फ सतीश सोनी और अकबर कुरैशी को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी किया गया माल टेंपो वाहन में छुपाकर रखना बताया . आरोपियों से लोहे के पोल के टुकड़ों के अलावा वारदात में प्रयुक्त टेंपो भी जब्त करते हुए पूछताछ शुरू कर दी है.

 

Next Post

आधुनिक भाषा सिखाती व्यवसाय, संस्कृत भाषा से सीखते व्यवहार

Wed Dec 17 , 2025
सीहोर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, चन्द्रशेखर आज़ाद शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में आधुनिक संदर्भ में संस्कृत वाङ्मय की प्रासंगिकता विषय पर विचार गोष्ठी एवं अनुबंध प्रस्ताव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक सस्वर वेदपाठ के साथ हुआ, जिसमें पुरुष सूक्त का विधिवत् वाचन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन […]

You May Like