
‘बेंगलुरु’ ‘की’ ‘सीट’ पर ‘लगाए’ ‘गंभीर’ ‘आरोप’, ‘बीजेपी’ ‘ने’ ‘किया’ ‘पलटवार’, ‘क्या’ ‘कांग्रेस’ ‘दिखाएगी’ ‘कोई’ ‘ठोस’ ‘सबूत’?
नई दिल्ली, 08 अगस्त 2025: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर ‘फर्जी वोटर’ और ‘वोट चोरी’ के गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने इन आरोपों के समर्थन में सबूत पेश करने और लोगों को जागरूक करने के लिए आज वे बेंगलुरु में एक ‘वोट अधिकार रैली’ और मार्च को संबोधित करेंगे। इस मार्च के जरिए कांग्रेस पार्टी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग कर रही है।
राहुल गांधी ने विशेष रूप से बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण दिया, जहां उनके अनुसार 1 लाख से अधिक वोटों की चोरी हुई थी। उन्होंने दावा किया था कि उनकी टीम ने फर्जी पतों, डुप्लीकेट वोटरों और एक ही पते पर कई मतदाताओं के नाम दर्ज होने जैसे कई सबूत जुटाए हैं। इस बीच, भाजपा ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए उनसे सबूतों के साथ कोर्ट जाने की चुनौती दी है।
