जबलपुर:बेलखेड़ा थाना अंतर्गत पिपरिया कला निवासी एक किशोरी को प्रेम जाल में फंसाने के बाद युवक उसकी अस्मत लूटता रहा। जब पीडि़ता गर्भवती हुई तो परिजनो को पता चला और उनके पैर तले जमीन खिसक गई जिसके बाद मामला थाने की चौखट तक पहुंचा। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है ।
बेलखेड़ा पुलिस के मुताबिक पिपरिया कला बेलखेड़ा निवासी 17 वर्षीय किशोरी गांव में स्थित शासकीय स्कूल में अध्यनरत है और 11 वीं कक्षा की छात्रा है।
गांव में रहने वाला आदिल पिता शेख रमजान 23 वर्ष भी डेढ़ साल पहले इसी स्कूल में पढ़ता था। जिसके चलते दोनों के बीच में दोस्ती हो गई थी। इसके बाद आदिल ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर स्कूल पीछे एक मकान में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया इसके बाद लगातार शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई तो परिजनों को पता चला जिसके बाद पीडि़ता ने आपबीती परिजनों को सुनाई। इसके बाद मामला थाने पहुंंचा।
