नगर परिषद माचलपुर के सफाई कर्मचारियों ने शुरु की अनिश्चितकालीन हड़ताल

माचलपुर/ब्यावरा: बीते तीन माह से वेतन नहीं मिलने तथा अन्य मांगों को लेकर नगर परिषद माचलपुर के सफाई कर्मचारियों के द्वारा कामकाज बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु कर दी गई, इससे नगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप्प हो गई. नगर में चलने वाली कचरा गाड़ी भी बंद है.

जानकारी के अनुसार नगर परिषद माचलपुर में स्थाई एवं दैनिक वेतनभोगी के रुप में पदस्थ सफाई कर्मचारियो को विगत तीन माह से वेतन नहीं मिला है. आर्थिक संकट के दौर से गुजरना पड़ रहा है. कर्मचारियों का कहना है कि तीन माह से वेतन नहीं मिला है और वेेतन समय पर भी नहीं मिलता है.

पूर्व में दिया था आश्वासन

कर्मचारियों का कहना है कि इन्हीं मांगों एवं समस्या को लेकर करीब दो माह पूर्व भी सफाई कर्मचारियों के द्वारा हड़ताल की गई थी उस दौरान नगर परिषद के जिम्मेदारों द्वारा मांगों एवं समस्या के निराकरण हेतु उचित आश्वासन दिया था जिसके बाद हड़ता समाप्त कर दी गई थी किंतु आज दिनांक तक आश्वासन पूर्ण नहीं हो सका. अब तीन माह से वेतन नहीं मिला है. मजबूरन हड़ताल का सहारा लेना पड़ा. नगर परिषद में स्थाई एवं दैनिक वेतन भोगी के रुप में लगभग 56 सफाई कर्मचारी पदस्थ है. कर्मचारियों की अन्य मांगों में एरियर का भुगतान नहीं होने, वर्ष 2018 से ईपीएफ नहीं कटने, क्रमोन्नति का लाभ नहीं मिलने आदि मांगे शामिल है.

जिम्मेदार कहते नपं की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं

कर्मचारियों का कहना है कि जब भी वेतन व अन्य मांगों को लेकर जिम्मेदारों से बात की जाती है तो यह कहा जाता है कि नगर परिषद की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है.

टेंट लगाकर बैठे धरने पर

कर्मचारियों के द्वारा नगर परिषद कार्यालय के सामने टेंट लगाकर धरना दिया जा रहा है. नारे लगाते हुए कर्मचारी अपनी मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे है. यहां पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन 7262 संगठन के अध्यक्ष लखन मकवानाा, उपाध्यक्ष राहुल कुमार धौलपुरिया सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी शामिल हो रहे है.

Next Post

सन्यासी हत्याकाण्ड के चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 

Thu Dec 11 , 2025
सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के डगा में चाय-नास्ता बनाने वाले एक रसोइयां श्रमिक की 24-25 जुलाई 2022 की रात में धारदार हथियार से आरोपियों ने हत्या कर दिया था। जहां पुलिस की विवेचना उपरांत इस अंधीहत्या की गुत्थी को पुलिस सुलझाते हुये प्रकरण को न्यायालय देवसर में अभियोग पत्र पेश […]

You May Like