जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र स्थित महफिल बार में युवती मुस्कान चौधरी की चाकू से हत्या के बाद लोगों में आक्रोश देखने को मिला। शनिवार को दीनदयाल चौक के पास शव रखकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच के साथ आरोपी और बार के मालिक-संचालक पर कार्रवाई तथा आर्थिक सहायता की मांग उठाई। पुलिस ने आरोपी पवन बर्मन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हंसी-मजाक और छींटाकशी को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने चाकू से हमला किया था। मामले में पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी जब्त किया है।
Next Post
गरिमा के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Sat Aug 15 , 2026
मंडला। स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और गरिमा के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह में प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान मंत्री ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण किया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश […]
