चोरी के वाहन बेचने वालों को किया गिरफ्तार
इंदौर: क्राईम ब्रांच ने चोरी के वाहन बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. शातिर आरोपी फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर दूसरे राज्यों में वाहन बेच देता था. आरोपी के कब्जे से 75 लाख की सात वाहन जब्त किए है. आरोपी से अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है.अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि राधिकाकुंच कालोनी स्थित एक गैरेज में रखे कुछ वाहनों को चार लोग बेचने के लिए ग्राहकों को ढूंढ रहे है.
मुखबिर ने यह भी बताया कि अगर उन्हें तत्काल नहीं पकड़ा गया तो आरोपी वहां से गाड़ियां हटा कर मौके से फरार भी हो सकते है. इस पर अपराध शाखा की टीम ने तुरंत कार्रवाई की. मुखबिर द्वारा बताए गए खजराना लिंक रोड स्थित राधिका कुंज कालोनी के प्लाट नम्बर डी 3 के पर दबिश देकर स्वर्णबाग कालोनी में रहने वाले 40 वर्षीय वसीम खान पिता अब्दुल रसीद खान, देवास नाका स्थित निरंजनपुर क्षेत्र की गोल्डन फार्म सोसायटी में रहने वाले 40 वर्षीय मितुल उर्फ अक्षय पिता नितीश डेविड और पाटनीपुरा स्थित मुकादम की चाल में रहने वाले 42 वर्षीय अमजद पिता अहमद खान के साथ खजराना के गौहर नगर में रहने वाले 33 वर्षीय आफताब पिता अकतर खान के गिरफ्तार किया. पुलिस ने उनके कब्जे से सात चार पहिया वाहन जिनमें एक अर्टिगा कार, एक फार्च्यूनर कार, एक एकक्सेंट करा, एक आई-10, एक स्विफ्ट टूर कार, एक नेक्सोन कार और एक बलिनो ब्लू कार जब्त की है. क्राईम ब्रांच की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है
