सिंगरौली : नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 31 हर्रई पूर्व के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के समीप मार्ग में लगातार पानी भरने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है।
हर्रई पूर्व के रहवासियों ने बताया कि विद्यालय के सामने 12 मास सड़क पर पानी जमा रहता है। जिसके कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। रहवासियों का कहना है कि इस बारे में कई बार ननि के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन कोई सार्थक परिणाम नही निकला। साथ ही नाली निर्माण सही तरीके से न होने के कारण पानी हमेशा जमा रहता है और बारिश के दिन नाली ओव्हर फ्लो होने पर उसका पानी घरों में जमा होता है। रहवासियों ने इस ओर निगमायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया है।
Next Post
विंध्यनगर मार्ग में डिवाईडर क्रॉसिंग के बीच खुला है नाले का चेम्बर
Sun Aug 30 , 2026
सिंगरौली :बैढ़न-विंध्यनगर मार्ग के इंडियन बैंक से चन्द्र कदम दूर डिवाईडर क्रॉसिंग के बीच में एक नाले का चेम्बर खुला हुआ है, जो बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। दरअसल बैढ़न-विंध्यनगर मार्ग के उक्त बैंक से चन्द्रकदम दूर डिवाईडर क्रॉसिंग के बीचों बीच फिछले कई दिनों से नाले का […]

You May Like
-
9 months ago
विवाद बढ़ा तो हाकीनुमा डंडे से वृद्ध को पीटा